ठळक मुद्देपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।17 वर्षीय छात्र ने शनिवार रात को यह कदम उठाया।
नोएडा: नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी में स्थित अपनी इमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर 12वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि सेक्टर 168 में स्थित एक आवासीय सोसाइटी में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र ने शनिवार रात को यह कदम उठाया। वह दिल्ली में स्थित एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।