लाइव न्यूज़ :

Noida News: प्रेमजाल में फंसाकर महिला से रेप, शादी के लिए बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, सैलून मालिक के खिलाफ केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2025 15:22 IST

Noida News:महिला का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करे।

Open in App

Noida News: नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में कथित रूप से एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार करने तथा अब उसपर धर्म परिवर्तन करने एवं शादी करने का दबाव डालने को लेकर एक सैलून संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला ने सुबह रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कुछ समय पहले सेक्टर 122 में आसिफ के सैलून में काम करवाने गई थी तथा फिर दोनों के बीच से दोस्ती हो गई।

महिला का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करे। थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है। उसका एक बच्चा है। उसका पहले पति से विवाद चल रहा है।

वह पहले पति से बिना तलाक लिए आसिफ के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आसिफ ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारNoida Policeनॉएडाक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?