लाइव न्यूज़ :

नोएडाः नौकरी दिलाने के बहाने महिला से मारपीट और रेप, तीन दिन बाद आरोपी अरेस्ट, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2021 13:59 IST

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिन पूर्व आरेापी बाशिन्दर पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव के स्कूल ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला साथ मारपीट की और उससे बलात्कार किया। थाना दनकौर पुलिस बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। महिला हरियाणा की रहने वाली है।

नोएडाः नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व एक महिला से बलात्कार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिन पूर्व आरेापी बाशिन्दर पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव के स्कूल ले गया। वहां पर उसने महिला साथ मारपीट की और उससे बलात्कार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना दनकौर पुलिस बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। प्रवक्ता ने बताया कि महिला हरियाणा की रहने वाली है। मोबाइल फोन के जरिए वह आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसे आश्वस्त किया था कि उसको ग्रेटर नोएडा में नौकरी दिलवा देगा। घटना वाले दिन महिला नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा आयी थी। तभी आरोपी ने उससे बलात्कार किया।

नोएडा : बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी छह वर्षीय बेटी को उसके पड़ोस में रहने वाला अशोक दास अपने कमरे में बहला-फुसलाकर ले गया तथा उससे दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान परिजन वहां पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?