लाइव न्यूज़ :

बचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 14:23 IST

Noida: दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से कल मुलाकात की थी और शिकायत में कहा था कि पिता का उसके साथ बर्ताव बचपन से ही खराब रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा ने कहा कि उसके पिता बचपन में उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।तंग आकर उसकी मां ने उसे पढ़ने के लिए उसके मामा के घर मेरठ भेज दिया था। मामा के घर पर रहकर की और अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए कर रही है।

Noida:दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने थाना दादरी में अपने पिता के खिलाफ बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से कल मुलाकात की थी और अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पिता का उसके साथ बर्ताव बचपन से ही खराब रहा है।

उन्होंने बताया कि अपनी शिकायत में छात्रा ने कहा कि उसके पिता बचपन में उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिससे तंग आकर उसकी मां ने उसे पढ़ने के लिए उसके मामा के घर मेरठ भेज दिया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि 12वीं तक की पढ़ाई उसने अपने मामा के घर पर रहकर की और अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए कर रही है।

उन्होंने कहा कि छात्रा की शिकायत के अनुसार 21 अक्टूबर को वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए दादरी स्थित अपने माता-पिता के घर आई थी और उसी दिन शाम को उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, उसके शोर मचाने पर उसकी मां ने उसे बचाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना दादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छात्रा के पिता की तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली विश्वविद्यालयनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला