लाइव न्यूज़ :

नोएडाः मोबाइल पर गेम खेल रही थी बेटी, मां ने डांटा, क्षुब्ध होकर फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2021 15:23 IST

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-नौ में रहने वाली किशोरी (13 वर्ष) ने शुक्रवार को अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगा ली।

Open in App
ठळक मुद्देगेम खेलने को लेकर डांटे जाने से क्षुब्ध होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उसे यहां से उसे मेट्रो अस्पताल ले गए।डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोएडाः नोएडा में एक किशोरी ने मां द्वारा मोबाइल फोन पर गेम खेलने को लेकर डांटे जाने से क्षुब्ध होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-नौ में रहने वाली किशोरी (13 वर्ष) ने शुक्रवार को अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसे फंदे से उतारने के बाद पहले नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उसे यहां से उसे मेट्रो अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौहान ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी को उसकी मां ने मोबाइल फोन पर गेम खेलने से मना किया था जिससे उसने क्षुब्ध हो कथित तौर पर फांसी लगा ली।

नोएडा : किराए पर रहने आयी महिला का उसके कमरे में शव मिला

थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में शनिवार सुबह 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उसके कमरे में मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली रेनू के मकान में किराए पर रहने आयी अज्ञात महिला का कमरा बाहर से बंद है तथा कमरे से बदबू आ रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सामने मकान की कुंडी खोली और कमरे के अंदर महिला का शव देखा।

उन्होंने बताया कि महिला के गले पर निशान है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। महिला 30 जुलाई को अपने किसी पुरुष मित्र के साथ यहां रहने आई थी। घटना के बाद से महिला का दोस्त फरार है। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो