Noida Crime News: क्लीनिक से घर लौटते समय महिला डॉक्टर के कार चालक राजकुमार मंडल ने किया छेड़छाड़, डॉक्टर ने कार रुकवाई और ससुर को बुलाया, अरेस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 22, 2023 01:13 PM2023-11-22T13:13:54+5:302023-11-22T13:14:38+5:30
Noida Crime News: थाना सेक्टर-113 के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि एक महिला डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि वह 20 नवंबर की शाम को मरीज देखने के लिए ग्रेटर नोएडा में अपने क्लीनिक पहुंची थी।
Noida Crime News: क्लीनिक से घर लौटते समय महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। डॉक्टर की शिकायत के बाद फरार कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सेक्टर-113 के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि एक महिला डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि वह 20 नवंबर की शाम को मरीज देखने के लिए ग्रेटर नोएडा में अपने क्लीनिक पहुंची थी। मरीज देखने के बाद वह अपनी कार से वापस सेक्टर-50 स्थित घर के लिए आ रही थी।
चौहान ने बताया कि शिकायत के मुताबिक स्पेक्ट्रम मॉल के पास सुनसान जगह पर डॉक्टर के कार चालक राजकुमार मंडल ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। शिकायत में कहा गया कि डॉक्टर ने तुरंत कार रुकवाई और अपने ससुर को फोन कर मौके पर बुलवाया। इस दौरान आरोपी चालक वहां से भाग निकला।