लाइव न्यूज़ :

शराब पिलाकर 21 वर्षीय युवक की ब्लेड से वार कर गला रेता, मृतक और आरोपी की भतीजी के बीच प्रेम प्रसंग था, हिंडन नदी के पास से शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2022 15:41 IST

पुलिस को पता चला है कि मृतक और आरोपी की भतीजी के बीच प्रेम प्रसंग थे, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे आक्रोशित आरोपी ने अपनी भतीजी के प्रेमी की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है।अतुल के उसके पड़ोस में रहने वाली 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे।जाति अलग होने और अन्य कारणों से दोनों का विवाह नहीं हो पा रहा था।

नोएडाःउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाले एक युवक (21) की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक और आरोपी की भतीजी के बीच प्रेम प्रसंग थे, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे आक्रोशित आरोपी ने अपनी भतीजी के प्रेमी की हत्या कर दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में रहने वाले अतुल के उसके पड़ोस में रहने वाली 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे। कुमार के अनुसार, जाति अलग होने और अन्य कारणों से दोनों का विवाह नहीं हो पा रहा था।

उन्होंने बताया कि युवती के चाचा अनिल ने अतुल को 19 सितंबर की रात को अपने पास बुलाया और उसे कुलेसरा गांव के ठेके के पास लेकर गया, जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुमार के मुताबिक, इसके बाद अनिल ने अतुल की गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया और लकड़ी से चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जब अतुल अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके चाचा ने ईकोटेक-3 थाने में अनिल को नामित करते हुए अपने भतीजे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुमार के अनुसार, पुलिस ने जब अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अतुल की हत्या करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि अनिल की निशानदेही पर अतुल के शव को हिंडन नदी के पास से बरामद कर लिया गया।

उप्र : दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बारिश के कारण दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्र पुरा गांव में 21-22 सितंबर की दरमियानी रात को लगातार बारिश के बीच एक मकान की दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार बच्चों सिंकू (10), अभि (आठ), सोनू (सात) और आरती (पांच) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बच्चों की दादी चांदनी देवी (70) और पांच वर्षीय भाई घायल हो गया। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव सिंह ने बताया कि 21-22 सितंबर की दरमियानी रात को इकदिल थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-2 पर कृपालपुर गांव के पास पेट्रोल पंप की चारदीवारी उसके सहारे बनी झोपड़ी पर गिर गई। सिंह के मुताबिक, झोपड़ी के मलबे में दबकर 65 वर्षीय राम सनेही और उनकी पत्नी रेशमा देबी (62) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तीसरी घटना चकरनगर थाना क्षेत्र के बंगलन गांव में हुई, जहां लगातार हो रही बरसात के चलते एक घर की दीवार ढह गई और उसके मलबे के नीचे दबकर जबर सिंह (35) नामक व्‍यक्ति की मौत हो गई। सिंह के अनुसार, पुलिस ने सभी मामलों में आवश्‍यक कानूनी कार्यवाही की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने