मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोया, पेड़ से टकराई एसयूवी, तीन दोस्तों की मौत और एक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 5, 2022 02:49 PM2022-11-05T14:49:29+5:302022-11-05T14:50:48+5:30

पृथ्वीपुर के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) संतोष पटेल ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नेगुआ गांव के पास हुई।

Niwari turn vehicle lost control SUV collided tree three friends died and one injured madhya pradesh police | मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोया, पेड़ से टकराई एसयूवी, तीन दोस्तों की मौत और एक घायल

मृतकों की उम्र 27 से 45 साल की बीच थी और घायल व्यक्ति का उपचार झांसी के एक अस्पताल में चल रहा है।

Highlightsमोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण एसयूवी पेड़ से टकरा गयी। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।मृतकों की उम्र 27 से 45 साल की बीच थी और घायल व्यक्ति का उपचार झांसी के एक अस्पताल में चल रहा है।

निवाड़ीः मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन दोस्तों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पृथ्वीपुर के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) संतोष पटेल ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नेगुआ गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि एसयूवी के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण एसयूवी पेड़ से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पटेल ने बताया कि मृतकों की उम्र 27 से 45 साल की बीच थी और घायल व्यक्ति का उपचार झांसी के एक अस्पताल में चल रहा है।

महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर 47 में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि प्रियंका चौधरी ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके पति सचिन चौधरी, ससुर डॉक्टर धीरज सिंह तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर, उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का किसी और महिला से संबंध है जिस वजह से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। धामा के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Web Title: Niwari turn vehicle lost control SUV collided tree three friends died and one injured madhya pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे