लाइव न्यूज़ :

जयपुर: आयुर्वेदिक मसाज देने के नाम पर नीदरलैंड की महिला के साथ हुआ रेप, आरोपी ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 18, 2022 14:53 IST

Jaipur Crime News: डीसीपी वेस्ट ऋचा तोमर के मुताबिक, आरोपी को चार घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर में नीदरलैंड की महिला के साथ होटल में ही रेप हुआ है।आयुर्वेदिक मसाज के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। वारदात के बाद अपने घर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Jaipur Crime News: राजस्थान के जयपुर में नीदरलैंड की एक महिला के साथ कथित तौर रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को मालीश के बहाने से उसके साथ गलत काम किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोप वारदात को अंजाम देने के बाद शहर छोड़ने के फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता हाल में ही नीदरलैंड से राजस्थान के दौरे पर आई थी। आरोपी के खिलाफ सिंधी कैंप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

सिंधी कैंप पुलिस के मुताबिक, आरोपी जयपुर के खातीपुरा में मालिश सेवा प्रदाता के तौर पर काम करता है। यह घटना शहर के एक होटल में हुई है। होटल में पीड़िता को आयुर्वेदिक मसाज करने का बहाना कर आरोपी द्वारा उसके अकले होने का फायदा उठाया गया और फिर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इसके साथ आगे की जांच भी जारी है।

4 घंटे में आरोपी हुआ गिरफ्तार

डीसीपी वेस्ट ऋचा तोमर ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि आरोपी केरल का रहने वाला है और घटना को अंजाम देने के बाद वह अपना घर केरल भाग रहा था तभी पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने चार घंटे में ही पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि हर साल जयपुर में लाखों सैलानी आते हैं जिससे राज्य सरकार की अच्छी आमदनी होती है। लेकिन इस तरीके से विदेशी महिलाओं पर बढ़ते रेप के मामले कहीं न कहीं इसके टूरिजम पर भी असर डाल सकते है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला