लाइव न्यूज़ :

NEET UG 2025: कोटा में फिर छात्र ने किया सुसाइड, नीट परीक्षा के ठीक एक दिन पहले लगाई फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2025 11:38 IST

NEET UG 2025: छात्र को रविवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा देनी थी।

Open in App

NEET UG 2025:  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक परीक्षार्थी ने रविवार को होने वाली इस परीक्षा से एक दिन पहले पार्श्वनाथ इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुन्हाड़ी पुलिस थाने के मंडल निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्रा की उम्र 18 साल से कम थी और वह मध्य प्रदेश के श्योपुर की रहने वाली थी।

उन्होंने छात्रा का नाम बताने से इनकार कर दिया। वह अपने माता-पिता के साथ पिछले कई साल से कोटा में रह रही थी और एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी। छात्रा को रविवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट-यूजी की परीक्षा देनी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने शनिवार शाम को अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लोहे की ग्रिल से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य कथित तौर पर घर पर ही थे और उन्हें छात्रा रात करीब नौ बजे मृत मिली। अधिकारी ने बताया कि छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोटा में कोचिंग कर रहे किसी छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का यह इस साल जनवरी से 14वां मामला है। पिछले साल कोटा में कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के कुल 17 मामले सामने आए थे। 

टॅग्स :Kotaनीटexamexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी