लाइव न्यूज़ :

मुंबई में एक करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, एनसीबी ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2022 13:09 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले एक हफ्ते में मुंबई में एक करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं। इनमें 19 किलोग्राम गांजा, 1.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड, 13,500 नाइट्राजेपम टैबलेट और ट्रामाडोल टैबलेट आदि शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में पिछले एक हफ्ते में कई कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त।कुछ मादक पदार्थ को फोटो फ्रेम में छुपाया गया था, जिन्हें तस्करी के जरिए दोहा भेजा जाना था।जब्त मादक पदार्थ में 19 किलोग्राम गांजा, 1.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड, 13,500 नाइट्राजेपम टैबलेट और ट्रामाडोल टैबलेट शामिल।

मुंबई: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने विभिन्न कार्रवाई में एक सप्ताह में एक करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है और इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया किया है। इनमें से कुछ मादक पदार्थ को फोटो फ्रेम में छुपाया गया था, जिन्हें तस्करी के जरिए दोहा भेजा जाना था। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, जब्त मादक पदार्थ में 19 किलोग्राम गांजा, 1.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड, 13,500 नाइट्राजेपम टैबलेट और ट्रामाडोल टैबलेट शामिल हैं । इन गिरफ्तारियों के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सिंडिकेट की पहचान की गई है। एनसीबी को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट के बारे में जानकारी मिली थी जो कूरियर पार्सल के माध्यम से कतर के दोहा में उच्च ग्रेड बड (आमतौर पर हाइड्रोपोनिक वीड के रूप में जाना जाता है) की तस्करी करने की तैयारी कर रहा था।

धर्मिंक ग्रंथों के साथ रखे फोटो फ्रेम में छुपाया गया था ड्रग्स

अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेप में भेजे जाने के लिए तैयार पार्सल की जानकारी इकट्ठा की गई और सोमवार को इसे तुरंत निरीक्षण के लिएवापस ले लिया गया। अधिकारी ने कहा कि पार्सल में धार्मिक ग्रंथों के साथ 10 फोटो फ्रेम थे, लेकिन बारीकी से जांच करने पर फ्रेम के अंदर 1.15 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया।

साथ ही, एनसीबी को नाइट्राजेपम टैबलेट की अंतरराज्यीय तस्करी के बारे में भी जानकारी मिली थी। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को एनसीबी ने निगरानी की और सिंडिकेट के एक प्रमुख सहयोगी को टैबलेट वाले पार्सल के साथ पकड़ा, जो उन्हें मुंबई में वितरित करने वाला था। उन्होंने कहा कि मुंबई के रहने वाले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दूसरे राज्यों में भी कई तस्करों के संपर्क में थे।

कूरियर के जरिए भी ड्रग्स पार्सल का चल रहा था खेल

एनसीबी को मुंबई से अमेरिका के लिए एक कूरियर पार्सल के माध्यम से ट्रामाडोल टैबलेट की अवैध तस्करी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट योजना के बारे में भी पता चला। अधिकारी ने कहा, जानकारी के आधार पर, एनसीबी के अधिकारी गत मंगलवार को कूरियर कार्यालय गए जहां उन्हें एक पार्सल बॉक्स मिला, जिसमें ट्रामाडोल टैबलेट छुपा कर रखी गई थी। एनसीबी को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट के बारे में भी जानकारी मिली थी, जो धुले से मुंबई एक खेप पहुंचाने की साजिश रच रहा था।

अधिकारी ने कहा कि इस जानकारी से “दो लोगों” और उनके बस मार्ग की पहचान हुई। अधिकारी ने कहा, गत शुक्रवार को जैसे ही दो लोग बस से उतरे, एनसीबी अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे 19 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा भी जब्त किया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ (गांजा) आंध्र प्रदेश-ओडिशा क्षेत्र से मंगाया गया था। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी शातिर तस्कर हैं और पिछले पांच . सात वर्षों से अवैध ड्रग धंधे में शामिल थे। 

टॅग्स :NCB Mumbaicrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?