लाइव न्यूज़ :

Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों ने दो महिला समेत सात नक्सलियों को मार गिराया, नारायणपुर और कांकेर में मुठभेड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2024 12:50 IST

Naxalite Encounter:  अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग छह बजे जब सुरक्षाबल के जवान टेकमेटा और काकूर गांव के मध्य जंगल में थे।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। एक एके 47 राइफल समेत कई हथियार बरामद हुआ।

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिलों के टेकमेटा और काकूर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नारायणपुर और कांकेर जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में ‘डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ़) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग छह बजे जब सुरक्षाबल के जवान टेकमेटा और काकूर गांव के मध्य जंगल में थे।

तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां दो महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में खोज अभियान के दौरान नक्सली डेरे से एक एके 47 राइफल समेत कई हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग का सामान जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में खोज अभियान जारी है तथा मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में इस महीने की 16 तारीख को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?