लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेरल्ड केस: सुब्रमण्यम स्वामी के 'अपमानजनक' ट्वीट पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका पर 17 नवंबर को अदालत सुनाएगी फैसला

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 20, 2018 16:37 IST

National Herald Case: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पाँच लोगों पर नेशनल हेरल्ड की परिसंपत्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 

Open in App

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने शनिवार को नेशनल हेरल्ड केस से जुड़ी मोतीलाल वोरा की याचिका पर अपना फैसला 17 नवंबर के सुरक्षित रखा है। अदालत ने याचिका में प्रतिवादी और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को अपना पक्ष में सबूत पेश करने के लिए भी 17 नवंबर की तारीख दी है।

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ने अदालत में याचिका दायर करके बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी पर नेशनल हेरल्ड केस से जुड़े 'अपमानजनक' ट्वीट करने पर रोक लगाये जाने की माँक की है।

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पाँच लोगों पर नेशनल हेरल्ड की परिसंपत्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 

स्वामी का आरोप है कि नेशनल हेरल्ड और यंग इंडिया के बीच हुए वित्तीय लेनदेन में कानून का उल्लंघन किया गया है। स्वामी ने इससे पहले अदालत से इस मामले में आयकर विभाग को मिले दस्तावेज को ऑन रिकॉर्ड लेने की माँग की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

अदालत ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भी वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें दोनों ने अपने साल 2011-12 के इनकम टैक्स रिटर्न के दोबारा मूल्यांकन को चुनौती दी थी। अदालत ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाडिंस की भी आयकर रिटर्न से जुड़ी ऐसी ही याचिका खारिज कर दी थी।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीसोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल