लाइव न्यूज़ :

नरेला की 13 वर्षीय दलित किशोरी से गुरुग्राम में रेप के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2021 18:33 IST

पीड़िता के पिता ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में कॉल करके शिकायत की कि आरोपी ने उनके परिवार को किशोरी का अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर मजबूर करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्दे 23 अगस्त को अपराह्न करीब तीन बजे किशोरी के पिता को मकान मालिक ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई।शाम करीब सात बजे एक निजी एम्बुलेंस से शव को अंतिम संस्कार के लिए वे नरेला ले आए।पिता ने संदेह होने पर पीसीआर को कॉल किया और नरेला पुलिस थाने के कर्मी वहां पहुंचे, जहां से शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया।

गुड़गांवः  उत्तरी दिल्ली के नरेला की 13 वर्षीय एक दलित किशोरी से उसकी मकान मालकिन के एक रिश्तेदार ने गुरुग्राम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

 

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकान मालकिन के भाई प्रवीण वर्मा को लड़की के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में कॉल करके शिकायत की कि आरोपी ने उनके परिवार को किशोरी का अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर मजबूर करने की कोशिश की।

प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा, ‘‘17 जुलाई को मेरे मकान मालिक की पत्नी ने कहा कि उसकी भाभी ने बच्चे को जन्म दिया है और वह मेरी बेटी को अपने भाई के घर गुड़गांव साथ ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी वहां रुक सकती है और उसके भाई के बच्चे के साथ खेल सकती है।’’

प्राथमिकी में कहा गया कि 23 अगस्त को अपराह्न करीब तीन बजे किशोरी के पिता को मकान मालिक ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई। शाम करीब सात बजे एक निजी एम्बुलेंस से शव को अंतिम संस्कार के लिए वे नरेला ले आए।

प्राथमिकी में कहा गया कि किशोरी के पिता ने संदेह होने पर पीसीआर को कॉल किया और नरेला पुलिस थाने के कर्मी वहां पहुंचे, जहां से शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। किशोरी के पिता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मकान मालकिन के भाई प्रवीण वर्मा ने अन्य के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश की सज़ा) और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद प्राथमिकी में अन्य धाराएं जोड़ी गईं और वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस महीने की शुरुआत में नौ साल की एक दलित बच्ची के साथ दिल्ली के कैंट इलाके में कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइमहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो