लाइव न्यूज़ :

भाई नहीं बोलने पर आगबबूला हुए गुंडे, नाबालिग साथियों की मदद से युवक पर जानलेवा हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 14:28 IST

नागपुर का मामलाः जख्मी गोपाल विजय देशकरी (25) सहयोग नगर तथा आरोपी कुणाल उर्फ रायडर कृष्णा खड़से (22) अंगुलिमाल नगर तथा उसके दो साथी हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे1 अप्रैल को जरीपटका के रिपब्लिकन नगर में हुई अपराधी रोहित वाघमारे की हत्या के बाद से वह बौखलाया हुआ था.रोहित ही उसे भोजन और पैसे देता था. रोहित के जरीपटका में काफी समर्थक थे.अंत्येष्टि के दौरान रायडर और उसके साथियों ने हंगामा भी मचाया था.

नागपुरः भाई नहीं बोले जाने से आगबबूला हुए गुंडे ने नाबालिग साथियों की मदद से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. यह वारदात कपिल नगर के पाटनकर चौक पर हुई.

 

जख्मी गोपाल विजय देशकरी (25) सहयोग नगर तथा आरोपी कुणाल उर्फ रायडर कृष्णा खड़से (22) अंगुलिमाल नगर तथा उसके दो साथी हैं. रायडर उत्तर नागपुर का कुख्यात गुंडा है. उसकी परिसर में दहशत है. 1 अप्रैल को जरीपटका के रिपब्लिकन नगर में हुई अपराधी रोहित वाघमारे की हत्या के बाद से वह बौखलाया हुआ था.

रोहित ही उसे भोजन और पैसे देता था. रोहित के जरीपटका में काफी समर्थक थे. उसकी अंत्येष्टि के दौरान रायडर और उसके साथियों ने हंगामा भी मचाया था. रोहित की हत्या में हर्षेंद्र देवीदास जांभुलकर (34), उसके भाई भूपेंद्र जांभुलकर, शैलेंद्र जांभुलकर और पिता देवीदास जांभुलकर को गिरफ्तार किया गया है.

शनिवार की अपराह्न गोपाल देशकरी, अपने मित्र धीरज पंचारिया के साथ पाटनकर चौक पर बैठा था. उसी वक्त रायडर अपने दो नाबालिग साथियों के साथ वहां आया. रायडर 'तू मुझे कुणाल भाई क्यूं नहीं बोलता है' कहकर गोपाल से विवाद करने लगा. अपनी बात को गंभीरता से नहीं लिए जाने से रायडर और उसके नाबालिग साथी गोपाल से मारपीट करने लगे.

उन्होंने लात-घूसों से पिटाई कर दी. रायडर ने चाकू से हमला कर दिया. उसने गले पर वार किया. गोपाल के नीचे झुक जाने से चाकू उसकी आंख के पास लगा. गोपाल को जख्मी करके आरोपी फरार हो गए. कपिल नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया. रायडर के खिलाफ सख्त प्रतिबंधक कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...