लाइव न्यूज़ :

माता-पिता ने आईफोन दिलवाने में की ‘देरी’, 18-वर्षीय कॉलेज छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, मांग को पूरा नहीं करना चाहते...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 14:00 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने शुक्रवार शाम नागपुर शहर के खारबी इलाके में अपने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने बार-बार अपने माता-पिता से एक आईफोन दिलवाने के लिए कहा था।माता-पिता ने उसे खरीद कर देने का वादा भी किया था। पुलिस ने मृतका के पिता का बयान दर्ज कर उक्त घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर शहर में माता-पिता द्वारा आईफोन दिलवाने में ‘‘देरी’’ से नाराज 18-वर्षीय कॉलेज की एक छात्रा ने कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृत लड़की नागपुर जिले के हिंगना कस्बे के रायसोनी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने शुक्रवार शाम नागपुर शहर के खारबी इलाके में अपने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, लड़की ने बार-बार अपने माता-पिता से एक आईफोन दिलवाने के लिए कहा था।

उसके माता-पिता ने उसे खरीद कर देने का वादा भी किया था। हालांकि, आईफोन खरीदने में देरी के कारण, लड़की ने मान लिया कि उसके माता-पिता उसकी मांग को पूरा नहीं करना चाहते और शुक्रवार को उसने यह कदम उठा लिया।’’ पुलिस ने मृतका के पिता का बयान दर्ज कर उक्त घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNagpur Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...