लाइव न्यूज़ :

नागपुरः पति ने पत्नी को पीटा, बाप आकर बेटी को ले गया, दामाद को आया गुस्सा और ससुराल जाकर ससुर को चाकू से गोंदकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 13:11 IST

आरोपी पंकज देवराओ गजभिये (30) ने अपने ससुर अरुण ध्यानदेव भगत (65) पर तेजधार हथियार से हमला किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के बाद से ही उनके रिश्ते में घरेलू हिंसा के चलते तनाव बना हुआ था।घर पर पत्नी की पिटाई की जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी।नाराज आरोपी बोरखेड़ी स्थित उनके घर पहुंचा और भगत पर हमला कर दिया।

नागपुरःमहाराष्ट्र के नागपुर शहर में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने ससुर की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम बुटीबोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरखेड़ी गांव में हुई। अधिकारी के अनुसार, आरोपी पंकज देवराओ गजभिये (30) ने अपने ससुर अरुण ध्यानदेव भगत (65) पर तेजधार हथियार से हमला किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गजभिये की पिछले साल भगत की बेटी से शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके रिश्ते में घरेलू हिंसा के चलते तनाव बना हुआ था। अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि शुक्रवार सुबह आरोपी ने अकोली स्थित अपने घर पर पत्नी की पिटाई की जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भगत अपनी बेटी को अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार, इससे नाराज आरोपी बोरखेड़ी स्थित उनके घर पहुंचा और भगत पर हमला कर दिया। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...