लाइव न्यूज़ :

नागपुरः फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाकर नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में चिकित्सक अरेस्ट, शिकायत में कहा-जबरन शरीरिक संबंध बनाने पर गर्भवती हो गई थी, इसके बाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2023 21:46 IST

नागपुरः अधिकारियों ने कहा कि अप्रैल, 2022 में जन्मी बच्ची को बरामद कर लिया गया है। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि मनकापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा जबरन शरीरिक संबंध बनाने पर वह गर्भवती हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमनकापुर इलाके में एक नर्सिंग होम चलाता है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। महिला को आरोपी के नर्सिंग होम में मार्च, 2022 को भर्ती कराया जहां उसने एक बच्ची के जन्म दिया।आरोपी चिकित्सक को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और आगे की जांच जारी है।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में अजनी पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाकर नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय आरोपी जिले के मनकापुर इलाके में एक नर्सिंग होम चलाता है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि अप्रैल, 2022 में जन्मी बच्ची को बरामद कर लिया गया है। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि मनकापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा जबरन शरीरिक संबंध बनाने पर वह गर्भवती हो गई थी। शिकायत के मुताबिक उस व्यक्ति ने महिला को आरोपी के नर्सिंग होम में मार्च, 2022 को भर्ती कराया जहां उसने एक बच्ची के जन्म दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चिकित्सक ने महिला को तो अस्पताल से छुट्टी दे दी पर उसकी बच्ची को यह कहकर अस्पताल में ही रोक लिया किया कि उसे उपचार की जरूरत है, लेकिन उसने बाद में नवजात बच्ची को बेच दिया।

अधिकारियों ने कहा कि महिला के जिस व्यक्ति से संबंध थे उसने जब उससे कथित तौर पर दुर्व्यवहार करना और उसे पीटना शुरू कर दिया तो वह पहली बार मार्च 2023 में पुलिस के पास गई। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को बलात्कार और वूसली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

जांच से पता चला कि चिकित्सक ने महज कुछ दिनों की बच्ची को बेचने से पहले गोधानी नामक ग्राम पंचायत में बच्ची का जन्म पंजीकृत कराने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने कहा कि अदालत ने शनिवार को आरोपी चिकित्सक को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNagpur Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो