लाइव न्यूज़ :

तलाक को लेकर भिड़ गए दो परिवार, एक-दूसरे की पिटाई, गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2021 17:45 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में गिट्टीखदान के राठौड़ ले-आउट में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. संजय की परिजन तारा मुकुंद चव्हाण से मारपीट कर उसके वृद्ध पिता को बाहर निकालकर धमकी दी.

Open in App
ठळक मुद्देसीमा के पति ने अदालत में तलाक के लिए आवेदन किया हैसीमा को लेकर उसके ससुराल पहुंचे. गेट पर ताला लगा होने से वे गेट फांदकर घर में गए. संजय की परिजन तारा मुकुंद चव्हाण से मारपीट कर उसके वृद्ध पिता को बाहर निकालकर धमकी दी.

नागपुरः पारिवारिक कलह के चलते गिट्टीखदान के राठौड़ ले-आउट में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. चंद्रपुर निवासी सीमा ठाकुर की शादी राठौड़ ले-आउट निवासी संजय चव्हाण से हुई है.

दोनों के बीच पारिवारिक कलह चल रही है. सीमा के पति ने अदालत में तलाक के लिए आवेदन किया है. यह प्रकरण अदालत में विचाराधीन है. सोमवार की दोपहर 3 बजे नेहा, सीमा, अपने पति राजेश दरबारी ठाकुर, साहिल दिनेश ठाकुर, ममता ठाकुर, सारिका ठाकुर तथा पिंटू के साथ नागपुर आई थी.

सभी सीमा को लेकर उसके ससुराल पहुंचे. गेट पर ताला लगा होने से वे गेट फांदकर घर में गए. वहां उनका सीमा के ससुराल वालों से विवाद हो गया. दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई. संजय की परिजन तारा मुकुंद चव्हाण से मारपीट कर उसके वृद्ध पिता को बाहर निकालकर धमकी दी.

इसके जवाब में ससुराल के लोगों ने भी सीमा के परिजन की पिटाई कर दी. इस वारदात से परिसर में तनाव निर्माण हो गया. गिट्टीखदान पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, धमकाने, दंगे का मामला दर्ज कर राजेश ठाकुर और मनोज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?