छोटी सी बात पर लिव इन पार्टनर को चाकू से गोद डाला, झांसा देने के लिए किया ये काम; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Published: June 23, 2024 11:03 AM2024-06-23T11:03:23+5:302024-06-23T11:04:46+5:30

Nagpada: 12 जून को, जोड़े में एक मामूली मुद्दे पर लड़ाई हुई, जिसके बाद शेख ने सिंह पर कई बार चाकू से हमला किया।

Nagpada Man stabbed his live-in partner with knife Arrested | छोटी सी बात पर लिव इन पार्टनर को चाकू से गोद डाला, झांसा देने के लिए किया ये काम; गिरफ्तार

छोटी सी बात पर लिव इन पार्टनर को चाकू से गोद डाला, झांसा देने के लिए किया ये काम; गिरफ्तार

Nagpada:  मुबंई के नागपाड़ा में एक शख्स द्वारा अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सिराजुद्दीन जमालुद्दीन शेख उर्फ चांद ने 12 जून को को अपनी पार्टनर को चाकू से गोद डाला। बुरी तरह जख्मी पीड़िता का कई दिन इलाज चला लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।

हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स ने पहले तो महिला को जख्मी किया फिर खुद ही बीवाईएल नायर अस्पताल में उसे भर्ती कराया। शख्स ने अस्पताल वालों से झूठ कहा कि पीड़िता चोट लगने से जख्मी हुई है। हालांकि पीड़िता की हालत देख डॉक्टरों को शक हुआ और पुलिस को बुला लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने चांद को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता की पहचान आरती के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरती के अपने पहले पति से दो बच्चे हैं । इसके अलावा मुंबई में ही रहने वाले एक शख्स से उसके चार बच्चे हैं। इसके बाद वह एक और शख्स के साथ रही जिसके साथ उसका एक बच्चा है। महिला शेख के साथ तकरीबन एक साल से रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि 12 जून को एक छोटी सी बात पर चांद और आरती के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद चांद ने कई बार आरती को चाकू से घायल किया। इसके बाद वह आरती को अस्पताल ले गया और वहां झूठी कहानी रची कि आरती को चोट लग गई है। 

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि उन्हें हत्या का शक तब हुआ जब उन्होंने आरती के शरीर पर जख्मों के निशान देखे। जख्मों से साफ था कि आरती घायल नहीं हुई है बल्कि इरादतन उस पर हमला किया गया है। इसके बाद पुलिस ने चांद को खोज निकाला और अपनी हिरासत में ले लिया।

Web Title: Nagpada Man stabbed his live-in partner with knife Arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे