लाइव न्यूज़ :

नगरकुरनूलः पति के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थी पत्नी?, शौच के लिए गई और अपहरण कर सामूहित रेप, 7 अरेस्ट, आरोपियों ने पति को पेड़ से बांधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 22:14 IST

नगरकुरनूलः गिरफ्तार आरोपियों में एक इलेक्ट्रीशियन, एक ऑटो चालक और दो रसोइए शामिल हैं, जो पहले भी रंगदारी के मामलों में लिप्त रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझाड़ियों में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।अधिकारियों और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। मामले की जांच और पीड़िताओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।

नगरकुरनूलः तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में एक महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को उरकोंडपेटा गांव में हुई। पीड़िता अपने पति के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थी और मंदिर परिसर में ही ठहरी थी। उन्होंने बताया कि जब महिला शौच के लिए गई, तब आरोपियों द्वारा उसे जबरन मंदिर के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और झाड़ियों में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

उन्होंने बताया कि जब महिला का पति उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इलेक्ट्रीशियन, एक ऑटो चालक और दो रसोइए शामिल हैं, जो पहले भी रंगदारी के मामलों में लिप्त रहे हैं।

नगरकुरनूल जिले और हैदराबाद में हुई यौन अपराधों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीतक्का ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।

उन्होंने मामले की जांच और पीड़िताओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। उनके कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, मंत्री ने अधिकारियों को पीड़िताओं की सहायता सुनिश्चित करने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?