लाइव न्यूज़ :

नगांवः 16 साल की लड़की के साथ छह लोगों ने दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल से घर लौटने के समय अपहरण, ऐसे भागी

By भाषा | Updated: September 16, 2022 22:10 IST

नगांव बीपी राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ एल. सी. नाथ ने बताया कि 16 साल की लड़की को एक युवक ई-रिक्शा में लेकर आया था और उस समय वह अर्धचेतन अवस्था में थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चिकित्सा जांच शुरू कर दी है और उसका इलाज किया जा रहा है।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगांवः असम के नगांव जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने दो दिनों तक कथित तौर पर बलात्कार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नगांव बीपी राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ एल. सी. नाथ ने बताया कि 16 साल की लड़की को एक युवक ई-रिक्शा में लेकर आया था और उस समय वह अर्धचेतन अवस्था में थी।

उन्होंने कहा, "हमने अपनी चिकित्सा जांच शुरू कर दी है और उसका इलाज किया जा रहा है।" एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की ने अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया जब वह स्कूल से घर लौटने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। लड़की ने कहा, "वे लोग मुझे एक वाहन में अज्ञात स्थान पर ले गए और मेरे मुंह, हाथ एवं पैर बांध दिए। छह लोगों ने मुझे दो दिनों तक बंद रखा और कई बार बलात्कार किया।’’ 

गुरुग्राम: नाबालिग को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में स्पा संचालक समेत चार पर मामला दर्ज

हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्थानीय स्पा में 14 वर्षीय लड़की के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्पा के संचालकों ने आरोपियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए लड़की पर दबाव बनाया था। इस संबंध में सेक्टर-51 महिला पुलिस थाने में बुधवार रात चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपियों में स्पा चलाने वाली महिला भी शामिल है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस में दर्ज कराई गई उसकी यह दूसरी शिकायत है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने कहा कि पहली बार जब वह पुलिस के पास गई थी तो उसे झूठ बोलने के लिए मजबूर किया गया कि वह एक आरोपी रूबल से प्यार करते है जिसने उससे शादी का वादा भी किया है। इसके बाद मामला रफादफा कर दिया गया था।

लड़की ने कहा कि आरोपी ने बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अभी तक अपनी असली उम्र के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया है और यह पता लगाया जाना बाकी है कि वह नाबालिग है या नहीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...