लाइव न्यूज़ :

नबरंगपुर: होली के दिन 11 वर्षीय लड़की को शराब पिलाने के बाद 15 और 17 साल के 2 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 18:06 IST

Nabarangpur, Odisha: लड़की के माता-पिता ने बाद में उमरकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि दो स्थानीय लड़कों ने उनकी बेटी को पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की से दुष्कर्म के आरोप में 15 और 17 साल के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है।नबरंगपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Nabarangpur, Odisha: ओडिशा के नवरंगपुर जिले में 11 वर्षीय लड़की को शराब पिलाने के बाद दो किशोरों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 15 मार्च को उस समय हुई जब लड़की उमरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने घर के पास होली खेल रही थी। ये मामला तब सामने आया जब अगले दिन लड़की ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। लड़की के माता-पिता ने बाद में उमरकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि दो स्थानीय लड़कों ने उनकी बेटी को पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

नबरंगपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिहिर कुमार पांडा ने बताया, ‘‘हमने लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 15 और 17 साल के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को नबरंगपुर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें किशोर सुधार गृह भेज दिया।’’ एसपी ने बताया कि अपराध करने के बाद लड़के इलाके से भाग गए और बाद में पुलिस ने उन्हें जिले में एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता और लड़के दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है और लड़के उसके दूर के रिश्तेदार हैं। पीड़िता और लड़कों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया। कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बुधवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया।

उन्होंने सदन के बाहर कहा, ‘‘नबरंगपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। राज्य में यौन उत्पीड़न आम बात हो गई है। हम राज्य में महिलाओं और लड़कियों के यौन उत्पीड़न की जांच के लिए सदन की एक समिति के गठन की मांग कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में कांग्रेस 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने भी घटना की निंदा की और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?