लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में म्यांमार की शरणार्थी महिला के साथ गैंगरेप, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2023 07:56 IST

देश की राजधानी दिल्ली में अज्ञात आरोपियों ने म्यांमार की एक शरणार्थी महिला को ऑटो से अगवा करके उसे नशीला पदार्थ खिलाया और साथ जबरन सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मसार, महिला के साथ हुई गैंगरेप की वारदात गैंगरेप की पीड़िता म्यांमार की शरणार्थी महिला है, जो पति और परिवार के साथ राजधानी में रहती हैदिल्ली महिला आयोग ने घटना के संबंध में पुलिस को नोटिस जारी करते हुए एफआईआर की मांगी है

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में म्यांमार की एक शरणार्थी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 22 फरवरी को उसका दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज में चार लोगों ने अपहरण किया और फिर जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप की हरकत को अंजाम दिया।

समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने महिला को एक ऑटो से अगवा करके उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद किसी अज्ञात मकान के एक कमरे में ले गये, जहां आरोपियों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

मामले में पुलिस ने पीड़िया के बयान को आधार बनाते हुए गैंगरेप, अपहरण सहित आईपीसी की अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन अब तक न तो आरोपियों की पहचान हो पाई है और न किसी की गिरफ्तार हो पाई है।

पुलिस के अनुसार महिला के साथ गैंगरेप की घटना 22 फरवरी को हुई, जबकि उसने पुलिस को 26 फरवरी को जानकारी दी। पीड़िता दावा कर रही है कि वो म्यांमार की रहने वाली है और भारत में बतौर पंजीकृत शरणार्थी रह रही है।

पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने घटना के बारे में बताया कि 22 फरवरी को वो अपने पति के साथ नाबालिग बेटी के इलाज के लिए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में गई थी। महिला का पति उसे और बच्ची को मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर शौच के लिया गया।

उतने ही समय में एक ऑटो चालक ने महिला को अगवा कर लिया था और उसके बाद वो और उसके साथियों ने महिला के कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को बच्ची समेत सड़क पर छोड़कर चले गए। हालांकि आरोपियों ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

घटना के संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस से दर्ज हुए एफआईआर की कॉपी मांगी है और साथ ही पुलिस से आरोपियों का ब्योरा भी मांगा है। आयोग ने पुलिस को मामले की विस्तृत जानकारी देने के लिए तीन मार्च तक का समय दिया है।

टॅग्स :गैंगरेपदिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमदिल्ली महिला आयोगक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला