लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur murder: 3 वर्षीय बच्चे की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी के घर के बाहर खेल रहा था मासूम, मानसिक स्थिति ठीक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 16:47 IST

Muzaffarpur murder: स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित अन्य बच्चों के साथ आरोपी के घर के बाहर खेल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी विजय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।एसडीपीओ ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

Muzaffarpur murder:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक व्यक्ति को तीन वर्षीय एक बच्चे की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) विनीता सिन्हा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के दिघरा गांव में एक व्यक्ति ने तीन वर्षीय बच्चे को चाकू घोंप दिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित अन्य बच्चों के साथ आरोपी के घर के बाहर खेल रहा था।

सिन्हा ने बताया, "आरोपी विजय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है...स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है...वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है।" एसडीपीओ ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो