लाइव न्यूज़ :

भगवान ऐसी मां किसी को न दे, नौ साल की बेटी को हत्‍या के इरादे से मां ने बक्से में किया बंद, बेहोशी की हालत में मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2022 12:18 IST

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आयुष विक्रम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सोनू शर्मा की बेटी राधिका सोमवार शाम को लापता हो गई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने घर पहुंचकर बच्ची को एक बक्से से बरामद किया। बच्ची बेहोशी की हालत में थी और होश में आने के बाद बताया। भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी दक्षिण इलाके में नौ साल की बच्ची को उसकी सौतेली मां ने कथित तौर पर हत्या करने के इरादे से एक बक्से में बंद कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्‍या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आयुष विक्रम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सोनू शर्मा की बेटी राधिका सोमवार शाम को लापता हो गई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उनके घर पहुंचकर बच्ची को एक बक्से से बरामद किया। उन्होंने कहा कि बच्ची बेहोशी की हालत में थी और होश में आने के बाद उसने बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बक्से में बंद कर दिया था।

पुलिस ने इस सिलसिले में सौतेली मां शिल्पी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। सोनू शर्मा ने पहली पत्नी से तलाक लेकर शिल्पी से शादी की थी और पहली शादी से उनकी नौ साल की बेटी राधिका उनके साथ रह रही थी।

फिरोजाबाद में युवती की हत्या, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की बिजली के एक उपकरण से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी रामशंकर की पुत्री हनी (28) की हत्या सोमवार रात्रि उसके घर के बाहर ही कर दी गई।

उन्होंने कहा कि परिजनों ने हत्या का आरोप ई-रिक्शा चालक पर लगाया है। ई-रिक्शा चालक रिंकू प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों के हवाले से एसएसपी ने बताया कि हनी के पिता रामशंकर ई-रिक्शा की गैरेज चलाते हैं।

सोमवार सुबह ई-रिक्शा चालक रिंकू प्रजापति से उनका विवाद हुआ था और रात को जब रिंकू ई-रिक्शा खड़ा करने आया तो हनी ने जाकर गैरेज का दरवाजा खोला। इसी दौरान उसने मौका पाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रिंकू की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो