लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः अपना-अपना घर छोड़कर गए प्रेमी युगल ने मेरठ के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2023 11:07 IST

मुजफ्फरनगर जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रियावली नगला गांव निवासी आमिर (20) और प्रेमिका साजिदा (19) दो अक्टूबर को अपना घर छोड़कर चले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देशव मेरठ के एक होटल के कमरे में फंदे पर लटकते पाये गये।मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।लोगों ने बताया कि आमिर और साजिदा एक-दूसरे से प्यार करते थे।

मुजफ्फरनगरःउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपना-अपना घर छोड़कर गए एक प्रेमी युगल ने मेरठ के एक होटल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रियावली नगला गांव निवासी आमिर (20) और उसकी प्रेमिका साजिदा (19) दो अक्टूबर को अपना घर छोड़कर चले गए थे।

मेरठ में कंकरखेड़ा के थाना प्रभारी (एसएचओ) अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को उनके शव मेरठ के एक होटल के कमरे में फंदे पर लटकते पाये गये। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आमिर और साजिदा एक-दूसरे से प्यार करते थे।

लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत पर आमिर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशमेरठMeerut
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो