लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar: हिमांशु ने मोटरसाइकिल से दी लिफ्ट, खेत में ले जाकर बीटेक की 17 वर्षीय छात्रा से रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2025 11:16 IST

Muzaffarnagar: आरोपी हिमांशु ने अपनी मोटरसाइकिल में लिफ्ट दी और खेतों के पास ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके तीन दोस्तों ने भी उसका साथ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे छात्रा ने बाद में अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। सगीर, सिद्धार्थ और आदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पीड़ित लड़की नाबालिग है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Muzaffarnagar: मुजफ्फर नगर जिले के चरथावल क्षेत्र में एक युवक और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मोटरसाइकिल से लिफ्ट देने के बहाने बीटेक की एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीटेक की 17 वर्षीय छात्रा पिछली 21 फरवरी को जब कॉलेज से अपने गांव लौट रही थी तभी आरोपी हिमांशु ने उसे अपनी मोटरसाइकिल में लिफ्ट दी और खेतों के पास ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके तीन दोस्तों ने भी उसका साथ दिया।

उन्होंने बताया कि छात्रा ने बाद में अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु और उसके दोस्तों सगीर, सिद्धार्थ और आदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़ित लड़की नाबालिग है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

उप्र : कुएं में मिला युवती का शव

अमेठी जिले के मोहनगंज क्षेत्र में सोमवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहनगंज थाना क्षेत्र के फूला गांव में मंशा देवी (18) का शव गांव के ही एक कुएं में पाया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नोएडा: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग घायल

गौतम बुद्ध नगर जिले के साकीपुर गांव में बैंक्वेट हॉल में रविवार को शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर में आशीर्वाद मैरिज होम में रविवार की रात को बिसरख गांव के रहने वाले आलोक की बारात आई थी।

उन्होंने बताया की शादी समारोह के दौरान बारात में आए कुछ लोगों ने रात 10 बजे के करीब जश्न में गोलियां चलाईं। इस दौरान वहां हलवाई का काम कर रहे संतोष (45) एवं दयाल (23) को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया की बैंक्वेट होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो