लाइव न्यूज़ :

24 वर्षीय बहन को भाई ने कुदाल से काट डाला, पुलिस ने चिता से आधा जला शव किया बरामद, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 09:45 IST

Muzaffarnagar: मृतका के पिता किशनपाल, भाई अर्जुन, उसके दोस्त और चचेरे भाई सौरभ समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने चिता से आधा जला हुआ शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।किशनपाल और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को पारिवारिक विवाद को लेकर 24 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके भाई ने हत्या कर दी और उसके परिजन ने सुबूत मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि घटना बुढ़ाना क्षेत्र के उकावली गांव में हुई।

यहां लाली नामक महिला पर उसके भाई अर्जुन ने कुदाल से हमला करके उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि परिवार के सदस्य गुपचुप तरीके से उसके शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने चिता से आधा जला हुआ शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता किशनपाल, भाई अर्जुन, उसके दोस्त और चचेरे भाई सौरभ समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि किशनपाल और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो