लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस पर महिला आयोग ने लिया एक्शन, ममता बनर्जी को कहा- जल्द करें RSS सदस्य के हत्यारें को गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 13:20 IST

मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस: संघ के कार्यकर्ता बंधुप्रकाश पाल प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। पत्नी का नाम ब्यूटी पाल था और बेटे का नाम आनंद पाल था। तीनों को धारदार हथियार से मारा गया है

Open in App
ठळक मुद्देहत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की जाने लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाल परिवार जियागंज में करीब छह साल से रह रहा था।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक संघ के कार्यकर्ता और उसकी गर्भवती पत्नी व 8 साल के बेटे की हत्या पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक्शन लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सीएम ममता बनर्जी और पुलिस अधीकक्ष को पत्र लिखकर इस बात का निर्देश दिया है कि हत्या में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार इस बात का भी ध्यान रखे कि जांच में किसी भी तरीके का पक्षपात ना हो। 

घटना बुधवार (9 अक्टूबर) विजयादशमी के दिन की है। संघ के कार्यकर्ता बंधुप्रकाश पाल प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। पत्नी का नाम ब्यूटी पाल था और बेटे का नाम आनंद पाल था। तीनों को धारदार हथियार से मारा गया है। बताया जा रहा है कि हत्या घर में घुस कर की गई है। 

पुलिस ने इस मामले में मृतक परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की जाने लगी है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालहत्याकांडआरएसएसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये