मुंबई के डांस बार में पुलिस ने छापा मार पांच महिलाओं को कराया मुक्त, 7 गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 29, 2019 12:13 PM2019-12-29T12:13:24+5:302019-12-29T12:13:24+5:30

‘नाइट लवर्स बार’ में छापेमारी के दौरान कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार करके पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया।

Mumbai: Police raid on dance bar and free five girls, seven arrested | मुंबई के डांस बार में पुलिस ने छापा मार पांच महिलाओं को कराया मुक्त, 7 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया यह छापेमारी ‘नाइट लवर्स बार’ में हुई।

Highlightsअंधेरी में एक डांस बार में छापेमारी के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस ने यहां से पांच महिलाओं को मुक्त कराया है

मुंबई के उपनगरीय अंधेरी में एक डांस बार में छापेमारी के दौरान कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार करके पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया।

रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी ‘नाइट लवर्स बार’ में हुई। यह बार अंधेरी के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बार परिसर में महिलाओं को अश्लील डांस करने के लिए मजबूर किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन 10) अंकित गोयल ने कहा, ‘‘हमने बार के प्रबंधक, दो वेटर और चार ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है और पांच महिलाओं को मुक्त कराया है।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र अश्लील डांस प्रतिबंध के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। 

Web Title: Mumbai: Police raid on dance bar and free five girls, seven arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई