लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिसः 5 साल की बेटी की बेरहमी से पिटने के बाद गालों को सिगरेट से दागा, वीडियो में पिता राजेशराम बेटी के साथ कर रहा क्रूरता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 16:48 IST

Mumbai Police: मानखुर्द थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में आरोपी अपनी बेटी को पीटता और उसके गालों को सिगरेट से दागता हुआ दिखाई दे रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को वीडियो दिखाया। अधिकारी राजेशराम के घर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शीघ्र सुनवाई के लिए इसी सप्ताह आरोपपत्र दाखिल करेंगे।

Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ अपनी पांच साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई करने और उसे सिगरेट से दागने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे एक वीडियो भेजा था जिसमें आरोपी राजेशराम उर्फ भगवान अपनी बेटी के साथ क्रूरता करता हुआ दिखाई दे रहा था। मानखुर्द थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में आरोपी अपनी बेटी को पीटता और उसके गालों को सिगरेट से दागता हुआ दिखाई दे रहा था।

शिकायतकर्ता पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को वीडियो दिखाया। शिकायतकर्ता के साथ एक महिला पुलिस अधिकारी राजेशराम के घर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जब पुलिस ने बच्ची को विश्वास में लिया तो उसने बताया कि उसके पिता ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि वह सो नहीं रही थी।

दिल्ली के बवाना में दो साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में दो साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कथित घटना शुक्रवार को हुई और यह तब सामने आई जब काम से लौटी मां ने बच्ची को रोते हुए पाया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब मां ने अपनी बड़ी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला शख्स उसकी छोटी बहन को अपने कमरे में ले गया था। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची के साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया, "वह पीड़िता को अस्पताल ले गई, जिसने पुलिस को सूचना दी।"

उन्होंने बताया कि बवाना थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा, "अपराध की गंभीरता को देखते हुए हमने जांच तेज कर दी है और शीघ्र सुनवाई के लिए इसी सप्ताह आरोपपत्र दाखिल करेंगे।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...