हाय रे कलयुग?, कैंसर से पीड़ित 70 वर्षीय दादी को आरे कॉलोनी के पास जंगल में छोड़ आया निर्दयी 33 वर्षीय पोता, कूड़े के ढेर के पास मिली महिला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 15:13 IST2025-06-27T15:11:38+5:302025-06-27T15:13:15+5:30
मुंबईः सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला के पोते सागर शेवाले (33), बहनोई बाबासाहेब गायकवाड़ (70) और ऑटो रिक्शा चालक संजय कादरेशम (27) को कथित तौर पर महिला को उस स्थान पर छोड़ते हुए देखा गया, जहां वह मिली थी।

33-year-old grandson left his 70-year-old grandmother
मुंबईःमहाराष्ट्र के मुंबई में कैंसर रोगी अपनी दादी को आरे कॉलोनी के पास जंगल में छोड़ने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। लगभग 70 वर्षीय महिला 22 जून की सुबह एक कूड़े के ढेर के पास पायी गयी थी और उसकी हालत खराब थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला के पोते सागर शेवाले (33), बहनोई बाबासाहेब गायकवाड़ (70) और ऑटो रिक्शा चालक संजय कादरेशम (27) को कथित तौर पर महिला को उस स्थान पर छोड़ते हुए देखा गया, जहां वह मिली थी।
अधिकारी ने बताया कि तीनों को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी बोरीवली निवासी महिला को 21 जून की रात को पहले नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले गए, लेकिन जब अस्पताल के अधिकारियों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया, तो वे उसे आरे जंगल में ले गए और वहां छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला का इलाज अब शहर के जुहू इलाके में स्थित सरकारी कूपर अस्पताल में किया जा रहा है।