लाइव न्यूज़ :

मुंबई: बेटी को 3 हिस्सों में काट सूटकेस में भर ठिकाने लगाने की कोशिश का भंडाफोड़, आरोपी पिता गिरफ्तार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 10, 2019 16:06 IST

पुलिस के मुताबिक, पिता ने बेटी के एक युवक के साथ प्रेम संबंध के चलते उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में एक सूटकेस से एक लड़की लाश बरामद हुई थी। लड़की के शव को बेरहमी से तीन हिस्सों में काटा गया था और इसे ठिकाने लगाने के लिए ले सूटकेस में जाया जा रहा था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में सोमवार (9 दिसंबर) को एक सूटकेस से एक लड़की लाश बरामद हुई थी। लड़की के शव को बेरहमी से तीन हिस्सों में काटा गया था और इसे ठिकाने लगाने के लिए ले सूटकेस में जाया जा रहा था। शव से सिर गायब था। मामला सामने आने के बाद से पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही थी। अब मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है। यह शख्स उस लड़की का पिता बताया जा रहा है जिसकी लाश सूटकेस में मिली थी। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी 47 वर्षीय अरविंद टिटवाला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला लेकिन वह महाराष्ट्र में रहता है। उसकी चार बेटियां हैं। चार महीने पर उसकी 22 वर्षीय बेटी प्रिंसी जौनपुर से पुणे आई थी और एक प्राइवेट फर्म में क्लर्क की नौकरी कर रही थी। 

पुलिस के मुताबिक, पिता ने बेटी के एक युवक के साथ प्रेम संबंध के चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शख्स को डर था कि उसकी बेटी के प्रेम प्रसंग के कारण बाकी बेटियों की शादी में दिक्कत आएगी। इस बात को लेकर पिता और बेटी में कहासुनी होती थी और एक दिन पिता ने बेटी की हत्या कर दी।

प्रिंसी की हत्या कर उसके शव को एक सूटकेस में भरकर कल्याण रेलवे स्टेशन से एक ऑटोरिक्शा में ले जाया जा रहा था। सूटकेस में से बदबू आने पर ऑटो रिक्शा चालक को कुछ गड़बड़ समझ आई और उसने शख्स से पूछा। इस पर शख्स मौके फरार हो गया। 

ऑटो चालक ने अन्य साथियों को जमा कर सूटकेस खोला तो होश फाख्ता रह गए। सूटकेस में बेरहमी से काटी गई बिना सिर की लड़की लाश थी। 

सूचना पाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और कल्याण रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आखिर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइममहाराष्ट्रमुंबईहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला