Mumbai International Airport: एक-एक किलोग्राम वजन की सोने की 12 छड़ें बरामद, कीमत 5.4 करोड़ रुपये, छह सूडानी नागरिक अरेस्ट, डिजाइन की गई बेल्ट में छुपाया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2022 02:11 PM2022-09-12T14:11:06+5:302022-09-12T14:15:23+5:30

Mumbai International Airport: अदालत ने इस मामले में छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई।

Mumbai International Airport 12 gold bars weigh one kg each recover worth Rs 5-4 crore six Sudanese citizens arrest hidden designed belt | Mumbai International Airport: एक-एक किलोग्राम वजन की सोने की 12 छड़ें बरामद, कीमत 5.4 करोड़ रुपये, छह सूडानी नागरिक अरेस्ट, डिजाइन की गई बेल्ट में छुपाया था

छह अन्य सूडानी यात्रियों को उनके मूल देश भेज दिया गया और भारत में प्रवेश करने पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया।

Highlightsछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंचे सूडानी यात्रियों के एक समूह से सोना जब्त किया।सूडानी यात्रियों में से एक ने विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छुपाया हुआ था।छह अन्य सूडानी यात्रियों को उनके मूल देश भेज दिया गया और भारत में प्रवेश करने पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया।

मुंबईः सूडान के छह नागरिकों को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर 12 किलोग्राम सोने की तस्करी करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त सोने की कीमत करीब 5.4 करोड़ रुपये है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

 

एक अदालत ने इस मामले में छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। अधिकारी ने कहा कि उपायुक्त मनुदेव जैन के नेतृत्व में मुंबई सीमा शुल्क की वायु खुफिया इकाई (एआईयू) ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंचे सूडानी यात्रियों के एक समूह से सोना जब्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी इकट्ठा हुए और एआईयू अधिकारियों का ध्यान भंग करने के लिए हंगामा करने लगे ताकि वे तस्करी वाले सोने को वहां से निकाल सकें। हालांकि, एक समन्वित अभियान में अधिकारियों ने एक-एक किलोग्राम वजन की सोने की 12 छड़ें बरामद कीं, जिन्हें सूडानी यात्रियों में से एक ने विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छुपाया हुआ था।’’

अधिकारी ने कहा कि जिस सूडानी नागरिक ने सोना छुपा रखा था, उसे और हंगामा कर रहे पांच अन्य सूडानी नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया का लगातार विरोध करके हंगामा करने वाले छह अन्य सूडानी यात्रियों को उनके मूल देश भेज दिया गया और भारत में प्रवेश करने पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों पर सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें एक अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने छह सूडानी नागरिकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Web Title: Mumbai International Airport 12 gold bars weigh one kg each recover worth Rs 5-4 crore six Sudanese citizens arrest hidden designed belt

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे