Ghatkopar news: साइकिल से गिरे 15 साल के बच्चे की आंख में सरिया घुसा, मौत
By भाषा | Published: March 12, 2020 02:26 PM2020-03-12T14:26:22+5:302020-03-12T14:26:22+5:30
विवेक घडशी साइकिल से नीचे पड़े सरिए पर गिर गया और सरिया उसकी बाईं आंख में घुस गया। बच्चे को परेल इलाके में सरकारी केईएम में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार को उसकी मौत हो गई।
Highlightsपुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना पिछले हफ्ते की है।अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मुंबईःउपनगर घाटकोपर के कटोदीपाड़ा इलाके में साइकिल से गिरे 15 साल के बच्चे की आंख में सरिया घुस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना पिछले हफ्ते की है। विवेक घडशी साइकिल से नीचे पड़े सरिए पर गिर गया और सरिया उसकी बाईं आंख में घुस गया। बच्चे को परेल इलाके में सरकारी केईएम में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार को उसकी मौत हो गई।
सरिए इलाके में ड्रेनेज लाइन के निर्माण के लिए लाए गए थे। घटना के बाद निर्माण कार्य के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।