मुंबईः बहस के बाद 27 वर्षीय प्रेमी ने व्हाट्सऐप पर प्रेमिका को किया ब्लॉक, आहत 20 वर्षीय लड़की ने उसके घर पर फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 18, 2022 10:19 PM2022-05-18T22:19:07+5:302022-05-18T22:19:54+5:30

महिला और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार की रात दोनों किसी की शादी में शामिल हुए जिसके बाद महिला ने जोर दिया कि वह प्रेमी के साथ उसके घर पर रात को रुकना चाहती है।

Mumbai argument 27-year old boyfriend blocked his girlfriend WhatsApp 20-year-old girl hanged at his house | मुंबईः बहस के बाद 27 वर्षीय प्रेमी ने व्हाट्सऐप पर प्रेमिका को किया ब्लॉक, आहत 20 वर्षीय लड़की ने उसके घर पर फांसी लगाई

उसके घर पर रुक गई, लेकिन कथित तौर पर अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक गई।

Highlights मांग पर राजी नहीं हुआ और महिला को घर जाने को कहा। प्रेमी को फोन करना शुरू कर दिया और फिर कहा कि वह उसके घर आना चाहती है। व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

मुंबईः बहस के बाद प्रेमी द्वारा व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत 20 वर्षीय एक महिला ने उपनगरीय दहिसर में रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित अपने प्रेमी के घर पर फांसी लगा ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि महिला की पहचान प्रणाली लोकारे के तौर पर हुई है जो सोमवार सुबह फंदे से लटकती हुई मिली थी। अधिकारी ने कहा, “महिला और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार की रात दोनों किसी की शादी में शामिल हुए जिसके बाद महिला ने जोर दिया कि वह प्रेमी के साथ उसके घर पर रात को रुकना चाहती है।

हालांकि वह उसकी मांग पर राजी नहीं हुआ और महिला को घर जाने को कहा।” उन्होंने बताया कि इसके बाद वह चली गई, लेकिन जल्द ही अपने प्रेमी को फोन करना शुरू कर दिया और फिर कहा कि वह उसके घर आना चाहती है। अधिकारी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उसे ऐसा न करने की सलाह देते हुए बताया कि रात में इलाके में कई नशेड़ी घूमते हैं और बाद में व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

पुलिस ने कहा कि महिला हालांकि बाद में उसके घर पहुंच गई और व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक करने को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया, “वह उसके घर पर रुक गई, लेकिन कथित तौर पर अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक गई।

जब सुबह उसका प्रेमी उठा तो वह उसे फंदे से लटकता पाकर स्तब्ध रह गया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की बोरिवली इकाई ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।” अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Web Title: Mumbai argument 27-year old boyfriend blocked his girlfriend WhatsApp 20-year-old girl hanged at his house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे