लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी, उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने आधी रात बिहार से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 7, 2022 07:09 IST

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बुधवार को दो फोन कॉल आए, जिसमें अज्ञात कॉल करने वाले ने दक्षिण मुंबई में अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के साथ अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बुधवार आधी रात के करीब संदिग्ध राकेश कुमार मिश्र को दरभंगा जिले से पकड़ा।यह शख्स बार-बार अंबानी को धमकी दे रहा था।

मुंबईः मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी देने वाले गुमनाम फोन कॉल के मामले में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम ने बुधवार आधी रात के करीब संदिग्ध राकेश कुमार मिश्र को दरभंगा जिले से पकड़ा और उसे बृहस्पतिवार को यहां लाया गया।

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बुधवार को दो फोन कॉल आए, जिसमें अज्ञात कॉल करने वाले ने दक्षिण मुंबई में अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के साथ अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले ने उद्योगपति और उसके परिवार के सदस्यों को भी धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि मिश्र को यहां की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...