लाइव न्यूज़ :

MP: बाइक पर जा रहे थे भाई-बहन, सात दरिंदों ने लड़के को कुएं में फेंक किशोरी से किया सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: May 1, 2020 01:27 IST

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सात लोगों ने 18 वर्षीय एक किशोरी के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सात लोगों ने 18 वर्षीय एक किशोरी के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सात लोगों ने 18 वर्षीय एक किशोरी के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पाढर थाना क्षेत्र में किशोरी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी, तभी आरोपियों ने पीड़िता के भाई की पिटाई की और उसे कुंए में फेंक दिया। हालांकि, वह किसी तरह कुएं से बाहर आ गया और अपनी जान बचाने में सफल रहा।

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार बुधवार रात करीब सवा आठ बजे सातों आरोपियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का भाई जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकलकर गांव पहुंचा। भाई ने इस घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची और नामजद शिकायत दर्ज कराई।

धुर्वे ने बताया कि मामले के सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए इन आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। दो आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 365, 307 के अलावा एससी—एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमरेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास