लाइव न्यूज़ :

MP: इंदौर में कर्फ्यू तोड़ने के मामले में आरोपी को हिरासत में लेने पर सड़क पर उतरी भीड़, खदेड़े गये कुछ लोगों ने पुलिस पर फेंके पत्थर

By भाषा | Updated: May 19, 2020 17:13 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रावजी बाजार क्षेत्र में मोहम्मद यूसुफ नाम के व्यक्ति ने एक कब्रिस्तान में करीब 50 लोगों को शुक्रवार को जमा किया था। इसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तो भीड़ उग्र हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी यूसुफ को जब मंगलवार को हिरासत में लिया, तो उसके समर्थन में कुछ लोग कर्फ्यू तोड़ सड़क पर उतर गए। चश्मदीदों के मुताबिक मामले में 100 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर गये और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में  कर्फ्यू के उल्लंघन के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिये जाने के विरोध में मंगलवार को यहां लोगों का समूह कर्फ्यू तोड़कर सड़क पर उतर आया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर सामने एक वीडियो में पुलिस लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ती दिखायी दे रही है, जबकि बल प्रयोग के दौरान तितर-बितर होकर सड़क पर दौड़ रहे समूह में शामिल तीन व्यक्ति रुक कर पुलिस कर्मियों पर पत्थर चलाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के मुताबिक पुलिस पर दूर से एक-एक पत्थर फेंकने के बाद तीनों भाग गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रावजी बाजार क्षेत्र में मोहम्मद यूसुफ नाम के व्यक्ति ने एक कब्रिस्तान में करीब 50 लोगों को शुक्रवार को जमा किया था। इस पर यूसुफ के खिलाफ कर्फ्यू के उल्लंघन को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यूसुफ को जब मंगलवार को हिरासत में लिया, तो उसके समर्थन में कुछ लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए बाहर निकले और रावजी बाजार पुलिस थाने पहुंच गये। चश्मदीदों के मुताबिक मामले में 100 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर गये और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने बताया, "हमने इन लोगों को फौरन खदेड़ दिया था और रावजी बाजार क्षेत्र में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।" उन्होंने बताया कि घटना के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंकते दिखायी दिये लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जैन ने बताया, "वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये पत्थर काफी दूरी से फेंके गये थे। इनसे कोई भी पुलिस कर्मी चोटिल नहीं हुआ है।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रावजी बाजार क्षेत्र में लोगों द्वारा कर्फ्यू के उल्लंघन पर संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। इससे पहले, शहर के चंदन नगर इलाके में सात अप्रैल को कर्फ्यू का उल्लंघन कर बाहर घूम रहे लोगों ने विवाद के दौरान एक पुलिस आरक्षक पर पथराव किया था। "कोविड-19 योद्धाओं" पर हमले के एक अन्य मामले में टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्य कर्मियों पर एक अप्रैल को पथराव किया गया था जिससे दो महिला डॉक्टरों के पैरों में चोटें आयी थीं। यह दल कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों को ढूंढने गया था।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशइंदौरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी