लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: बाप घर में बनाता था देशी कट्टा, बेटे ग्राहकों को जाता था बेचने

By बृजेश परमार | Updated: June 15, 2020 04:53 IST

नीलगंगा थाना अंतर्गत घर में ही हथियार बनाने वालों का राज जीवाजीगंज पुलिस ने खोला।

Open in App
ठळक मुद्देजीवाजीगंज थाना पुलिस ने आरोपी राहुल, सागर एवं उनके पिता सुखपाल को गिरफ्तार किया है। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों से खरीदारों का पता लगाया जा रहा है।

उज्जैन:नीलगंगा थाना क्षेत्र के राजीव रत्न नगर के मकान में रहने वाला सतपाल घर पर ही हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। वो हथियार बनाता और उसके बेटे राहुल और सागर हथियारों को ग्राहकों को बेचने का काम करते जीवाजीगंज पुलिस द्वारा पकडे गए।

एसपी मनोजकुमारसिंह ने हथियार बनाकर बेचने वाले बाप- बेटों के गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सोश्यल मिडिया पर एक फोटो में हथियार लिए एक युवक की फोटो से पुलिस हथियार बनाने वालों तक पहुंची।

मुख्य आरोपी सतपाल ने खरगौन जिले के भीकनगांव से अवैध हथियार बनाने की ट्रेनिंग भी सिकलीगरों से ले रखी है।यही नहीं पुरी फैक्ट्री का भी वह मैनेजमैंट सीखा हुआ है।

शनिवार को थाना जीवाजीगंज  पुलिस ने जूना सोमवारिया क्षेत्र से संदिग्ध आरोपी राहुल 27 वर्ष एवं सागर 19 वर्ष पिता सुखपाल उर्फ सतपाल जाति बसोड़ निवासी राजीव रतन कालोनी थाना नीलगंगा उज्जैन को दबोचा गया।

इनके पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया । पूछताछ करने पर इन्होंनें बताया कि इनका पिता सखपाल उर्फ सतपाल उर्फ महाराज पिता लक्ष्मणलाल उम्र 51 साल नि० राजीव रतल कालोनी उज्जैन में घर पर ही अवैध रूप से हथियार बना कर बेचता है।

सतपाल को पकड़ा जिसके घर से अवैध हथियार बनाने का सामान एक हेमर मशीन, एक कटर मशीन, एक कटर डिस्क, दो बट प्लेट पीतल की, दो हथोड़े , हेयर मशीन पत्ते 10 नग, स्क्रू नट - 50 नग, नल पाईप 04 तथा बने हुऐ एक देशी पिस्टल व एक देशी कट्टा जप्त किये गये हैं।

सतपाल पूर्व में वर्ष 2015 में थाना चिमनगंज पर अवैध हथियार बेचते हुऐ पकडा गया था।जीवाजीगंज थाना पुलिस ने आरोपी राहुल , सागर एवं उनके पिता सुखपाल को गिरफ्तार किया है। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों से खरीदारों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :उज्जैनकेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास