लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: उम्रकैद भुगत रहा 71 वर्षीय कैदी कोरोना वायरस संक्रमण को दिया मात, वापस जेल लौटा

By भाषा | Updated: May 7, 2020 18:30 IST

केंद्रीय जेल के उपाधीक्षक लक्ष्मण भदौरिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हुए 71 वर्षीय कैदी को दोबारा जेल में बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय जेल में अब तक कुल 32 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें आठ जेल प्रहरी और 24 कैदी शामिल हैं। दोबारा जेल में बंद किए गए बुजुर्ग कैदी को वर्ष 2010 में बलात्कार के मामले में उम्रकैद सुनाई गई थी।

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में 71 वर्षीय एक कैदी को इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से तो "रिहाई" मिल गई, लेकिन उम्रकैद की बाकी सजा के चलते उसे बृहस्पतिवार को केंद्रीय जेल में फिर से बंद कर दिया गया।

केंद्रीय जेल के उपाधीक्षक लक्ष्मण भदौरिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हुए 71 वर्षीय कैदी को दोबारा जेल में बंद कर दिया गया है। हालांकि, सावधानी के तौर पर उसे अगले 14 दिन तक जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जेल की बैरक में एक विचाराधीन बंदी के साथ रहने के दौरान संक्रमित हुआ 71 वर्षीय कैदी 16 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती था।

भदौरिया ने बताया कि दोबारा जेल में बंद किए गए बुजुर्ग कैदी को वर्ष 2010 में बलात्कार के मामले में उम्रकैद सुनाई गई थी और उसकी यह सजा अभी पूरी नहीं हुई है। यह घटना महू क्षेत्र में हुई थी। उपाधीक्षक ने बताया कि केंद्रीय जेल में अब तक कुल 32 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें आठ जेल प्रहरी और 24 कैदी शामिल हैं।

हालांकि, इनमें से सात बंदी इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिनमें 71 वर्षीय कैदी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि महामारी से उबरने वाले छह अन्य कैदी केंद्रीय जेल के मुख्य परिसर से दूर बनाए एक अस्थायी कारागार में हैं। जेल के एक सूत्र ने कहा, "हमें उम्मीद है कि संक्रमणमुक्त होने पर दोबारा जेल लाए गए 71 वर्षीय कैदी को इलाज के बाद स्वस्थ देखकर अन्य कैदियों में कोविड-19 को लेकर फैला डर दूर होगा।" 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?