लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: डिंडौरी एसडीएम की पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी, सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने खून से सने कपड़े धोये

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2024 20:32 IST

रविवार को मनीष अपनी पत्नी निशा को शाहपुरा के एक अस्पताल में लाया और कहा कि उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा है। हालांकि, तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। चूंकि यह एक सरकारी अधिकारी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला था, इसलिए पुलिस ने एक टीम बनाई और कई कोणों से इसकी जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देएसडीएम मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में पदस्थ थींपुलिस ने हत्या के आरोपी पति को 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लियाआरोपी पति अस्पताल ले जाने से पहले छह घंटे तक उसके शव के पास बैठा रहा

डिंडौरी: रविवार को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) निशा शर्मा की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक एसडीएम (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) अधिकारी की उनके पति ने डिंडोरी स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। एसडीएम मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में पदस्थ थीं।

सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने चली चाल

आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश में अपनी मृत पत्नी के कपड़े और खून से सनी चादर धो दी। हालांकि पुलिस ने उसे 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया। आईजी मुकेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पति मनीष शर्मा (45) के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

रविवार को मनीष अपनी पत्नी निशा को शाहपुरा के एक अस्पताल में लाया और कहा कि उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा है। हालांकि, तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। चूंकि यह एक सरकारी अधिकारी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला था, इसलिए पुलिस ने एक टीम बनाई और कई कोणों से इसकी जांच शुरू की।

पुलिस को आरोपी पति पर ऐसे हुआ शक

पूछताछ में मनीष ने बताया कि निशा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हालांकि, एसडीएम का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि निशा की मौत करीब चार-पांच घंटे पहले हो चुकी थी। घर की तलाशी के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम को एक बेडशीट, तकिया और वॉशिंग मशीन में निशा के कपड़े मिले। इससे पुलिस को संदेह हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है।

पुलिस ने फिर मनीष को पूछताछ के लिए बुलाया और उससे वॉशिंग मशीन में मिले सामान के बारे में सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार मनीष ने तकिए से मुंह दबाकर अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। सबूत मिटाने के लिए मनीष ने अपने खून से सने कपड़े, तकिया और बेडशीट को वॉशिंग मशीन में धोया। उसने उन्हें भी सुखाकर वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि मनीष भी अपनी पत्नी को पास के अस्पताल ले जाने से पहले छह घंटे तक उसके शव के पास बैठा रहा।

आरोपी ने क्यों की अपनी एसडीएम पत्नी की हत्या?

पत्रकारों से बात करते हुए, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने कहा कि निशा (51) और प्रॉपर्टी डीलर मनीष शर्मा (45) ने एक विवाह पोर्टल के माध्यम से संपर्क में आने के बाद सितंबर 2020 में शादी कर ली। हालाँकि, दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी क्योंकि निशा ने अपनी सेवा, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में मनीष को नामांकित नहीं किया था। मनीष के बार-बार कहने के बावजूद निशा नहीं मानी।

एसपी अखिल पटेल ने कहा, "हमारी जांच और मौके से मिले सुरागों के आधार पर, हमने मनीष शर्मा से पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या, दहेज से संबंधित मौत, सबूत नष्ट करने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।" 

 

टॅग्स :हत्याSDMMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो