लाइव न्यूज़ :

छतरपुरः मोबाइल को लेकर सास से विवाद, महिला ने अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंका, खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 30, 2021 20:08 IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सटई थाना क्षेत्र के पारवा गाँव का मामला है। कुएं में फेंकी गई दो बेटियों में 10 वर्षीय की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय जो किस्मत से कुएं की ईंट में फंस गई थी, वह बच गई।

Open in App
ठळक मुद्देशवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मोबाइल को लेकर रानी यादव का अपनी सास से विवाद होना बताया गया है।रानी की सास ने उसका मोबाइल छीन लिया था।

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मोबाइल को लेकर सास से मामूली विवाद को लेकर 33 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया एवं उसके बाद आत्महत्या कर ली।

कुएं में फेंकी गई इन दो बेटियों में एक बेटी की भी मौत हो गई। छतरपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) शशांक जैन ने सोमवार को मीडिया को बताया कि यह घटना छतरपुर से 20 किलोमीटर दूर सटई थाना क्षेत्र के पारवा गाँव में रविवार शाम को हुई। उन्होंने कहा कि रानी यादव (25) ने अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया तथा बाद में खुद भी कुएं में ही फंदे से लटक गई और आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कुएं में फेंकी गई इन दो बेटियों में 10 वर्षीय एक बेटी की भी मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बेटी जो किस्मत से कुएं की ईंट में फंस गई थी, वह बच गई। जैन ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे मोबाइल को लेकर रानी यादव का अपनी सास से विवाद होना बताया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को रानी की सास ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इस बात से वह नाराज थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...