लाइव न्यूज़ :

बिना मोबाइल OTP के बैंक खाते से निकाल ले गए 9 लाख से अधिक की रकम, हैकरों ने दंपत्ति को कुछ ऐसे शिकार बना की ठगी

By आजाद खान | Updated: March 6, 2022 14:08 IST

साइबर सेल का कहना है कि इतनी बड़ी रकम निकालने के पहले और बाद में कोई ओटीपी नहीं आया, यह एक चिंता का विष्य है।

Open in App
ठळक मुद्देहैकरों द्वारा बैंक खाते से 9 लाख से भी ज्यादे की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि बिना ओटीपी के खाते से पैसे निकाले गए हैं। मामले की शिकायत कपल ने साइबर सेल से की है।

मथुरा:उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में साइबर हैकरों ने चिकित्सक दंपति के बैंक खाते से साढ़े नौ लाख रुपए उड़ा लेने का मामला सामने आया है। कपल को जब लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस की साइबर सेल में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में खास बात यह है कि इतनी बड़ी रकम निकालने के लिए बैंक द्वारा न तो उनसे ओटीपी मांगा गया, न ही भुगतान के बाद उनके पास इसकी जानकारी देने संबंधी मैसेज भेजा गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला

साइबर सेल प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शहर के आकाशवाणी क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालक डॉ. अनुराग गुप्ता एवं डॉ. आरती गुप्ता का एक निजी बैंक में संयुक्त बचत खाता है। सेल ने बताया कि तीन मार्च को उन्होंने जरूरत पड़ने पर किसी को भुगतान करना चाहा तो उन्हें बैंक द्वारा खाते में पर्याप्त राशि न होने की जानकारी दी गई थी। इस बात से वो परेशान हो गए और इसका पता लगाया था। बैंक से पता किया तो मालूम पड़ा कि विगत 27 फरवरी को ही खाते में मौजूद 9 लाख 42 हजार की राशि उनके खाते से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। 

बिना ओटीपी के ट्रांस्फर किए गए 9 लाख रुपए से भी ज्यादा

मामले में गुप्ता ने बताया कि बगैर ओटीपी नंबर आए बैंक खाते से इतनी बड़ी राशि निकाल ली गई है। इस बात पर वे बहुत चिंतित दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि इससे यह तो स्पष्ट है कि अब बैंक में भी पैसा सुरक्षित नहीं है। इस केस में गुप्ता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। कपल यह भी नहीं बता पा रहे है कि अपराधी उनके खाते से कैसे पैसे निकाले। मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो