मोमो चैलेंज के कारण अजमेर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 21, 2018 09:48 AM2018-08-21T09:48:13+5:302018-08-21T09:48:13+5:30
ब्लू व्हेल के खतरनाक खेल के बाद अब एक और ऐसी तरह के जान लेवा खेल ने भारत में दस्तक दी है। खबर के अनुसार मोमो चैलेंज के कारण राजस्थान के अजमेर जिले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है।
ब्लू व्हेल के खतरनाक खेल के बाद अब एक और ऐसी तरह के जान लेवा खेल ने भारत में दस्तक दी है। खबर के अनुसार मोमो चैलेंज के कारण राजस्थान के अजमेर जिले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि 15 साल की छवि जो 10वीं कक्षा में पढ़ती थी उसने 31 जुलाई को अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद आत्महत्या कर ली है।
छवि की मौत मोमो चैलेंज के कारण हुई है। छवि के फोन से मिले मोबाइल की ब्राउजर हिस्ट्री, मोमो चैलेंज गेम के नियम और मृतका के शरीर के निशान ये साफ कर कर रहे हैं कि मोमो चैलेंज ने ही उसकी जान ली है। इस खेल के आखिरी पड़ाव को पार करने के कारण ही उसकी मौत हुई है। वहीं, छवि के पास से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा कि वह जन्मदिन के दिन ही जाना चाहती थी।
वहीं, यूं अचानक छवि के आत्महत्या कर लेने से परिजनों के हाल बेहाल हैं। परिवार के अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जिस तरह से छवि की एक खतरनाक खेल के कारण मौत हुई है उसके बाद अब परिजनों को उसके साथ पढ़ने वाली और भी लड़कियों के साथ इस तरह की घटना होने की आशंका है। इन दिनों यह गेम सोशल साइट वॉट्सऐप के जरिए तेजी से फैल रहा है।
इस खेल के गिरफ्त में कई युवा अब तक आ चुके हैं। वहीं, पीड़ित परिवार अपनी बच्ची की मौत के न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। वहीं, कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले मे खुद को पीछे कर रही है और कुछ भी बोलने को भी तैयार नहीं है। ब्लू व्हेल बाद भारत में तेजी से फैसलने वाला ये जानलेवा खेल है।