लाइव न्यूज़ :

मोकामाः 30 साल के युवक पर दो महिला मित्रों ने चाकू और ब्लेड से किया हमला, प्राइवेट पार्ट को काटा, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2021 15:25 IST

बिहार में पटना जिले के मोकामा में हाथीदह थाना क्षेत्र का मामला है. मोकामा रेफरल अस्‍पताल से युवक को बेगूसराय रेफर कर दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमिका ने पांच दिन पहले चाकू से उसके अंडकोष पर हमला कर दिया था.भाई और मां के विरोध के बावजूद वह उस महिला को अपने घर में रखता था.युवक एक शादीशुदा महिला से प्रेम कर रहा था.

पटनाः बिहार में पटना जिले के मोकामा में हाथीदह थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. इसमें एक 30 साल के युवक पर उसकी दो महिला मित्रों ने चाकू और ब्लेड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया.

 

आरोप है कि जख्मी युवक कई लड़कियों और महिलाओं से संबंध रखता इसलिए उसकी महिला मित्रों ने उसके प्राइवेट पार्ट किसी तेज धारदार हथियार से काट दिया. बताया जाता है कि गंभीर हालत में मोकामा रेफरल अस्‍पताल से युवक को बेगूसराय रेफर कर दिया गया. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि युवक दिलफेंक किस्‍म का है.

कई महिलाओं और युवतियों से उसके संबंध हैं जो उसपर भारी पड़ गया. युवक की एक प्रेमिका ने पांच दिन पहले चाकू से उसके अंडकोष पर हमला कर दिया था. इस घटना के बाद युवक इलाज ही करा रहा था कि शनिवार की शाम किसी और महिला या लड़की ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया. जानकारी के अनुसार युवक और उसके भाई एयरफोर्स में थे.

लेकिन युवक एक शादीशुदा महिला से प्रेम कर रहा था. वह रिश्‍ते में उसकी भांजी लगती थी. भाई और मां के विरोध के बावजूद वह उस महिला को अपने घर में रखता था. वह उससे शादी करना चाहता था. परिवार के समझाने का कोई असर उसपर नहीं पड़ा. बताया गया कि पिछले वर्ष छुट्टी में दोनों भाई घर आए. मां एक स्‍कूल में शिक्षिका हैं.

मां और भाई ने उसे रिश्‍तों का हवाला दिया. लेकिन युवक बेअसर रहा. गुस्‍से में मां और भाई ने जहर खा लिया. इसमें भाई की मौत हो गई. लेकिन इलाज होने के बाद मां की जान बच गई. इतना होने के बावजूद युवक का रिश्‍ते की भांजी को घर में रखे हुए था. इसके साथ ही कई लड़कियों से मिलना-जुलना जारी रहा. उसने नौकरी भी छोड़ दी. 

ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले उसकी एक प्रेमिका ने उसके अंडकोष में चाकू घोंप दिया था. इसके बाद उसने एक निजी अस्‍पताल में इलाज कराया. लेकिन शनिवार की शाम किसी महिला या लड़की ने ब्‍लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया.

संभवतः उसके साथ भी युवक का संबंध था. इसके बाद खून से लथपथ होकर वह रेफरल अस्‍पताल पहुंचा. वहां उसका इलाज किया गया. लेकिन हालत गंभीर देख बेगूसराय रेफर कर दिया गया. वहीं, पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ है. फिलहाल तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो