Model Tania Singh Suicide: मॉडल तानिया सिंह ने किया आत्महत्या, आईपीएल स्टार भी जांच के घेरे में!, व्हाट्सएप चैट पर संदेश से खुलेगा राज, आखिर क्या है माजरा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 21, 2024 09:27 PM2024-02-21T21:27:58+5:302024-02-21T21:29:12+5:30
Model Tania Singh Suicide: सहायक पुलिस आयुक्त वी आर मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ अभी तक हमें इतना ही पता चला है कि अभिषेक शर्मा की मॉडल तानिया से दोस्ती थी। जांच में अधिक जानकारी पता चलेगी।’’
Model Tania Singh Suicide: गुजरात के सूरत में मॉडल तानिया सिंह की संदिग्ध आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को नोटिस भेजेगी क्योंकि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों दोस्त थे और तानिया ने अभिषेक को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा था। सूरत पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक तानिया सिंह (28) सोमवार को शहर के वेसु इलाके में अपने अपार्टमेंट की छत से लटकी हुई पाई गई थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सहायक पुलिस आयुक्त वी आर मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ अभी तक हमें इतना ही पता चला है कि अभिषेक शर्मा की मॉडल तानिया से दोस्ती थी। जांच में अधिक जानकारी पता चलेगी।’’
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉडल ने शर्मा को व्हाट्सएप चैट पर एक संदेश भेजा था, लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘ हमने अभी तक अभिषेक शर्मा से संपर्क नहीं किया है, लेकिन हम उन्हें नोटिस भेजेंगे। ’’
अभिषेक शर्मा एक ऑलराउंडर हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हैं। जबकि तानिया सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते थे। इस सिलसिले में वेसू पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।