लाइव न्यूज़ :

नाबालिग को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों ने किया गैंगरेप, सदमे में पीड़िता ने किया सुसाइड 

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 12, 2019 20:55 IST

पीड़िता की मां घर लौटी तो कमरा भीतर से बंद था और जब गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया गया तो भीतर पीड़िता दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता द्वारा दी गईी नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रेप का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की है।

राजस्थान के टोंक जिले के टोडाराय सिंह में दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना के बारे में सूचना मिलने पर दलित समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा राशि दिलाने व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में  मौके पर पहंचे पुलिस के अधिकारियों और तहसीलदार की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम संभव हो सका। पीड़िता के पिता द्वारा दी गईी नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को पीड़िता के पिता द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी पुत्री दोपहर में घर पर अकेली थी। मौका पाकर मालपुरा निवासी रजाक, कल्लू, मूंडिया निवासी गोकुल सहित कुछ लोग उसके घर में घुस गए और उसकी पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और साथ ही शरीर पर कोई केमिकल डाल जलाने का प्रयास किया। 

मौके पर पीड़ित परिवार के पड़ौसी लक्ष्मीनारायण बैरवा व अन्य लोगों को देखकर सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। बाद में जब पीड़िता की मां घर लौटी तो कमरा भीतर से बंद था और जब गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया गया तो भीतर पीड़िता दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई मिली और शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :राजस्थानगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये