लाइव न्यूज़ :

बिहार: भोजपुर में नाबालिग युवती से चार दरिंदों ने किया गैंगरेप, पंचायत में मामले को रफा-दफा करने का किया गया प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2022 16:28 IST

बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ चार आरोपियों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए चार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैपुलिस के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब नाबालिग पीड़िता अपने घर से बैंक जा रही थी

पटना: बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। नाबालिग घर से बैंक जा रही थी।

इसी दौरान अपराधियों की नजर लड़की पर पड़ी। वहीं रास्ता सुनसान पाकर अपराधियों ने उसके मुंह को गमछा से बांधकर जबरन उठाकर सुनसान झाड़ी की ओर ले गए। जहां चारों बदमाशों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

बताया जाता है कि बाद में हो-हल्ला होने के बाद ग्रामीणों की मदद से आरोपियों में से एक अजय चौधरी को धर दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने मोहम्मद महताब और संजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को आरा लाया गया है। फिलहाल 4 में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

मामले में जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वारदात के बाद पंचायत में मामले को निपटाने की भी कोशिश की गई थी। जिस वजह से पुलिस में इसकी शिकायत देर से हुई।

इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पहले इस मामले को गांव में ही पंचायत के जरिए रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी, इसी को लेकर पीड़िता केस दर्ज करवाने आरा नहीं पहुंच पाई और मामले में देर से एफआईआर दर्ज हो सका।

जिसके बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में पीड़ित किशोरी और गिरफ्तार किये गए आरोपियों का मेडिकल जांच कराया गया। इस मामले में पुलिस ने आज पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है। जबकि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

टॅग्स :गैंगरेपरेपबिहारभोजपुरक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला